नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। सडक़ हादसों से लोगों को बचाने के लिए द्वितीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ चालान भी काटे। वहीं, ऊंचागांव क्षेत्र में भी अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। शासन के निर्देश पर सडक़ सुरक्षा सप्ताह अभियान का आयोजन लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने और जागरुक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिससे वाहन चालक यातायात के नियमों की जानकारी प्राप्त कर मार्ग पर सुरक्षित वाहन चला सके।
मंगलवार को नगर में सीट बेल्ट और हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के चालान भी काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल ने बताया कि शासन के निर्देश पर सडक़ सुरक्षा सप्ताह का जिले में आयोजन किया जा रहा है। वाहन चलाते समय वाहन चालक यदि यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो सडक़ हादसों में कमी आयेगी। यातायात के नियमों की वाहन चालकों को जानकारी न होने पर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात संबंधी विभागीय अधिकारी जानकारी देंगे। इस दौरान विभागीय अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।