नोएडा। सेक्टर-2 में बुधवार देर रात दो कारों की भिड़ंत में महिला डॉक्टर की 11 माह की बच्ची और कैब चालक घायल हो गए। सेक्टर-20 पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टर की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों कारो को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात दो बजे ग्रेटर नोएडा की रहने वाली डॉक्टर सफा अपनी 11 माह की बच्ची के साथ किसी काम से कैब में सवार होकर जा रही थीं। जब वह सेक्टर-2 चौराहे के पास पहुंचीं तो दूसरी तरफ से आ रही कार के चालक ने उनकी कैब में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर सफा की बेटी और कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको भी चोट लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को कैलाश अस्पताल और कैब चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला चिकित्सक सफा की 11 माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दुघर्टना करने वाले युवक को भी चोट लगी है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों कारो को कब्जे में ले लिया है।