नई दिल्ली. शनिवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कि 7 जून (सोमवार) से दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू होगा साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो की ट्रेनें 50 फीसद पैसेंजर के साथ ही पटरी पर चलेंगीं। बता दें क देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 5 बजे लॉकडाउन खत्म हो रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के सभी शहरों के लोगों ने दिल्ली मेट्रो का परिचालन सोमवार से शुरू होने की उम्मीद जताई थी। अब उनकी मुराद पूरी हो गई है।
लोगों का कहना था कि दिल्ली मेट्रो तो दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों की लाइफलाइन है, ऐसे में 7 जून को लॉकडाउन समाप्त करने के साथ इसका संचालन हर हाल में शुरू होना चाहिए। बता तें दि 29 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में अनलॉक धीरे-धीरे शुरू करने का एलान किया था। इसी के साथ 31 मई से दिल्ली में निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां जारी हैं।
लोगों को उम्मीद थी कि 7 जून से अनलॉक 2.0 के तहत दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। अब इसके तहत दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक कोच में 50 यात्री ही सफर कर पाएंगे। वहीं, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए दिल्ली मेट्रो के एक कोच में एक सीट छोड़ कर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश से पहले ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने पर मेट्रो स्टेशन कुछ देर के लिए बंद किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में 10 मई से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का परिचालन बंद है। इससे पहले जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के लिए मेट्रो का संचालन किया जा रहा था। अब मांग की जा रही है कि फिर से दिल्ली मेट्रो के संचालन की शुरुआत जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के लिए की जाए। धीरे-धीरे इसमें और पैसेंजरों को जोड़ा जाए.