हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने होटल के रूम से जीवा के डांस का एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में जमीन पर पतली सी रजाई बीछी हुई दिखाई दे रही है और उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके उपर कोई सो रहा था। तब ये बात सामने आई कि धोनी जमीन पर सोधोनी की पीठ में अक्सर दर्द रहता है। साल 2006 में जमशेदपुर में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे ODI मैच में धोनी ने ‘आइस बैग’ कमर पर बांधकर बल्लेबाजी की थी और इस IPL में भी कुछ ऐसा ही देखा गया। CSK और KXIP के बीच खेले गए IPL 2018 के 12वें मुकाबले में भी धोनी की पीठ में काफी दर्द हुआ था। उन्हें उनका पीठ दर्द इतना परेशान कर रहा था कि उन्हें डॉक्टर की मदद भी लेनी पड़ी थी। ते हैं।
हालांकि उनका कमर दर्द कभी उनकी परफोर्मेंस के आड़े नहीं आ सका है। आज भी विकेट के बीच में सबसे तेज रनिंग धोनी ही करते हैं। साथ ही विकेटकीपिंग में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। उन्हें अच्छे से पता है कि इस दर्द से छुटकारा कैसे पाना है। इसीलिए धोनी किसी बेड पर ना सोकर जमीन पर सोते हैं।