Home Breaking News पति की हत्या के लिए 2 पत्नियों ने 3 साल तक रची साजिश, शूटर हायर किया, बेटी भी गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

पति की हत्या के लिए 2 पत्नियों ने 3 साल तक रची साजिश, शूटर हायर किया, बेटी भी गिरफ्तार

Share
Share

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुर इलाके में एक शख्स की हत्या का राज सामने आया तो दिल्ली पुसिस के साथ-साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारनों के भी होश उड़ गए। दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि दिल्ली परिवहन निगम के ड्राइवर संजीव कुमार (45) की हत्या उसकी दोनों पत्नियों ने करवाई थी।

बेटी भी शामिल थी हत्या की साजिश में

दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि संजीव कुमार की हत्या में न केवल उसकी पत्नियां शामिल थीं, बल्कि बेटी को भी साजिश की पूरी जानकारी थी। पति संजीव की हत्या के लिए दूसरी पत्नी ने 15 लाख रुपये में शार्प शूटर को सुपारी दी थी।

अच्छा नहीं था संजीव का व्यवहार

दोनों पत्नियों के मुताबिक, पति संजीव कुमार का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह दोनों पत्नियों के साथ जमकर मारपीट करता था। संजीव कुमार से दोनों पत्नियां इस कदर परेशान हो गई थीं कि उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

तीन साल से चल रही हत्या की साजिश

बताया जा रहा हैकि दोनों पत्नियों ने संजीव कुमार की हत्या की साजिश करीब तीन साल पहले रच ली थी। दोनों पत्नी पति की हत्या के बाद प्रापर्टी को आपस में बांटना में चहाते थे। पुलिस दूसरी पत्नी के फुफेरे भाई व सुपारी किलर की तलाश कर रही है। बेटी को हत्या की साजिश की पूरी जानकारी थी और तीनों ने मिलाकर 15 लाख रुपये की सुपारी शार्प शूटर को दी थी।

दिल्ली पुलिस ने संजीव कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पहली पत्नी का नाम गीता उर्फ नजमा (27) के  अलवा, दूसरी पत्नी गीता देवी (45) और बेटी कोमल (21) को गिरफ्तार कर लिया है। कोमल पहली पत्नी गीता की बेटी है। पहली पत्नी गीता किराए के घर पर एक बेटा व कोमल और दो बेटियों के साथ दक्षिणपुरी में किराए पर रहती थी।

See also  छात्र, किसान, बुजुर्ग, महिला, मंदिर... योगी ने बजट में किसे क्या दिया, यहां जानिए सब कुछ
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...