Home Breaking News Greater Noida: सुहागरात के दिन प्रेग्नेट हुई दुल्हन, अगले दिन ही बच्ची को दिया जन्म, ग्रेटर नोएडा का हैरान करने वाला मामाला
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

Greater Noida: सुहागरात के दिन प्रेग्नेट हुई दुल्हन, अगले दिन ही बच्ची को दिया जन्म, ग्रेटर नोएडा का हैरान करने वाला मामाला

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले बड़ी धूमधाम से युवक की शादी हुई। सभी स्वजन और रिश्तेदार काफी खुश थे साथ ही दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी शुरू हो चुकी थी। मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने सात माह की एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।

पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

पांच मांह पहले तय हुई थी शादी

क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की शादी एक गांव की रहने वाली किशोरी से करीब पांच माह पहले तय हुई थी। दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष दोनों खुश थे, साथ ही लड़का और लड़की की भी आपस में बातचीत कराई गई।

सोमवार को पहुंची नई नवेली दुल्हन

रविवार रात लड़का पक्ष तय तिथि को बरात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया। रीति-रिवाज के साथ शहनाइयों की गूंज में बड़ी धूमधाम से दोनों की शादी की रस्में संपन्न हुई। सोमवार सुबह नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची।

यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर रोक, आदेश जारी

मुंह दिखाई की रस्म शुरू, उधर हुई प्रसव पीड़ा

एक तरफ मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ कानाफूसी शुरू हो गई। मंगलवार को दुल्हन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई, तो चर्चाएं शुरू हो गईं।

See also  जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर जनसुनवाई दशहरे के बाद होगी

पुलिस ने करवाया समझौता

दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो वह भी काफी लोगों के साथ गांव पहुंच गए।

काफी देर तक हुई नोकझोंक के बावजूद भी दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...