नोएडा। उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद की संपत्ति की नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा टोह नहीं ले पाया। पुलिस ने उस संपत्ति को आज कुर्क कर दिया। इस संपत्ति की कीमत करीब 7 करोड़ रूपये बताई जाती है।
ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित ए-107, मकान को कुर्क कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर अधिकारियों ने मन्नत के नाम से मौजूद मकान मुनादी कराते हुए कुर्क कर दिया तथा उसे सील कर दिया।
दोनों प्राधिकरण नहीं दे पाये ब्यौरा
बता दें कि नोएडा तथा ग्रेटर प्राधिकरण के प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने पत्र भेजकर अतीक अहमद तथा उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों का ब्यौरा तलब किया था। लेकिन दोनों प्राधिकरण वह ब्यौरा नहीं दे पाये। इसके बाद प्रयागराज की पुलिस ने पता करके गौतमबुद्ध पुलिस कमिश्नरेट को सेक्टर-36 स्थित मकान की जानकारी तथा उसे कुर्क करने को कहा। अंतत: आज अतीक अहमद के “मन्नत” को कुर्क कर दिया।
बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा वर्ष-1994 में 500 वर्ग मीटर के इस भवन को आवंटित किया था। जिस पर 2 मंजिला भवन बना है। अतीक अहमद ने 8 वर्ष पूर्व इस मकान को खरीदा था। इस मकान में रहकर अतीक अहमद के बेटे ने पढ़ाई की थी। अतीक भी यहां कई बार आ चुका है। उसने यह मकान अपने बेटे की पढ़ाई के लिए ही खरीदा था। आज उसे कुर्क कर दिया गया।