Home Breaking News त्रिपुरा के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार
Breaking Newsराष्ट्रीय

त्रिपुरा के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार

Share
Share

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन नेताओं के नाम जारी किए हैं जो त्रिपुरा राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 (अनुसूची -1 ए) और 7-रामनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। इस प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं।

ये नाम हैं सूची में शामिल 

सूची में सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, माणिक साहा, राजीव भट्टाचार्जी, बिप्लब कुमार देब, महारानी कृति सिंह देबबर्मा, रबींद्र राजू, संबित पात्रा, प्रतिमा भौमिक और जिष्णु देव वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा, प्रणजीत सिंघा रॉय, राजू बिस्ता, हेमा मालिनी, अग्निमित्रा पॉल, रेबती त्रिपुरा, मनोज तिवारी, सुवेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती, रतन लाल नाथ और विकास देबबर्मा को भी सूचीबद्ध किया गया है।

इस सूची में सुधांशु दास, टिंकू रॉय, सैन्टाना चकमा, कल्याणी रॉय, अमित रक्षित, पापिया दत्ता, राम पदा जमातिया, प्रमोद रियांग, भगवान दास, संभू लाल चकमा और मोहम्मद बिलाल मिया भी शामिल हैं।

पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को होगा मतदान

गौरतलब है कि राज्य में आगामी आम चुनाव दो चरणों में होने हैं। पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

See also  IIT BHU छात्रा से गैंगरेप के आरोपी युवकों की एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पुलिस भी रह गई थी दंग
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...