महाराष्ट्र। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, अब तक इस बस हादसे में कुल 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 25 से ज्यादा लोग घालय हैं। लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी है।
पुलिस ने कहा कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।
पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने की कोशिश की जा रही है।
एकनाथ शिंदे ने जताया दुख
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से भी बात की। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। सीएमओ के हवाले से ये जानकारी मिली है।