आगरा। रियलिटी शो इंडिया गाट टैलेंट सीजन-9 की फाइनलिस्ट आगरा की प्रियंका गुप्ता और उनके सहकर्मी शांतनु की शुक्रवार को भरतपुर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इवेंट कंपनी की निदेशक प्रियंका गुप्ता रणथंभौर से आ रही थीं। भरतपुर के हलेना में टोल पर पीछे से आते ट्रोला ने उनकी कार को रौंद दिया। भीषण टक्कर में उनकी कार ट्रोला और आगे खड़े वाहन के बीच फंस गई। टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी होने पर प्रियंका का परिवार भरतपुर रवाना हो गया।
कुछ दिन पहले ही शुरू की इवेंट कंपनी
नाई की मंडी की नार्थ ईदगाह कालोनी निवासी चांदी कारोबारी भाजपा नेता कुलभूषण गुप्ता उर्फ राम भाई की 22 वर्षीय प्रियंका गुप्ता इंडिया गाट टैलेंट सीजन-9 के फाइनलिस्ट ग्रुप क्रेजी होपर्स की सदस्य थीं। उन्हाेंने हाल ही इवेंट कंपनी शुरू की थी। उनकी इवेंट कंपनी द्वारा तीन सितंबर को फतेहाबाद मार्ग स्थित एक फार्म हाउस पर रैपर एवं अंतरराष्टीय डीजे ओली के सफल शाे का आयोजन किया गया था।
वाराणसी में तमिल समागम से पहले तमिलनाडु के युवा आईएएस एस राजलिंगम बने डीएम, छह अन्य आईएएस के तबादले
रणथंभाैर में था इवेंट
पिता कुलभूषण गुप्ता ने बताया कि प्रियंका दो दिन पहले इवेंट कंपनी के कार्यक्रम के सिलसिले में रणथंभौर गई थीं। शुक्रवार को वह सहकर्मी शांतनु चक्रवर्ती निवासी बल्केश्वर के साथ आ रही थीं। दोपहर में भरतपुर में हलेना के पास उनकी कार टोल बैरियर पर पर्ची कटाने के लिए खड़़ी थी। आगे वाला वाहन चालक पर्ची कटा रहा था। पिता के अनुसार इसी दौरान पीछे से आते ट्रोला ने प्रियंका की कार को रौंद दिया। दो वाहनाें के बीच फंस कर कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठी प्रियंका और शांतनु चक्रवर्ती की मृत्यु हो गई। दोपहर में मां अलका ने प्रियंका को फोन किया तो पुलिस ने उठाया।
शुरू से बनाना चाहती थीं अलग पहचान
उसने हादसे की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता भरतपुर के लिए रवाना हो गए। सफल होने की महत्वाकांक्षा ने पहुृंचाया रियलिटी शो में स्वजन ने बताया कि दो भाई दाे बहनों में प्रियंका बड़ी थीं। एक बहन बेंगलुरू में रहती हैं। प्रियंका शुरू से अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। परिवार ने उनके सपनों को पूरा करने के पंख दिए। जिसके चलते वह ग्रुप से जुड़ीं और रियलिटी शो के फाइनल तक पहुंची थीं। खुद की इवेंट कंपनी बनाई परिवार के नजदीकी लोगों के अनुसार प्रियंका ने रियलिटी शो के फाइनल तक का सफर तय करने के बाद खुद की इवेंट कंपनी खोली। उनका पहला आयाेजन बेहद सफल रहा। उनके काम काे पहचान और प्रशंसा मिली। शनिवार को उनकी इवेंट कंपनी द्वारा एक शादी समारोह के आयोजन अंतिम रूप देना था।