नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैंl इसमें उन्हें ऑरेंज जूस निकालते हुए देखा जा सकता हैl उन्होंने इन वीडियो को ट्विस्ट के साथ शेयर किया हैl जाह्नवी कपूर वीडियो में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैl इसके साथ उन्होंने अपेक्षाएं और सच्चाई के बारे में भी लिखा हैl
जाह्नवी कपूर ने इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl पहले वीडियो में जाह्नवी कपूर को चमकीले बिकिनी टॉप पहने देखा जा सकता है और वह जूस निकालने का प्रयास कर रही हैंl वहीं दूसरी वीडियो में जाह्नवी कपूर कैजुअल कपड़े में नजर आ रही है और वह फिर जूस निकालने का प्रयास कर रही हैंl ग्लास थोड़ा सा भरा हैl इसपर जाह्नवी कपूर ने लिखा है, ‘दीदी इतना ही मिलेगा आजl’
यह वीडियो जाह्नवी कपूर के होटल रूम का लग रहा हैl जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जोकि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl जाह्नवी कपूर ने हाल ही में वैनिटी वैन से वर्कआउट का वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्होंने जिम के कपड़े पहन रखे थेl वहीं उनके टीम के कई मेंबर भी वैनिटी वैन में एक्सरसाइज करते नजर आएl उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘मिड शूट वर्कआउटl’ जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी कजिन रिया कपूर की शादी की पार्टी में नजर आई थीl वह अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गई थीl
जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थीl यह फिल्म रिलीज होने के पहले जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का निधन हो गया थाl जाह्नवी कपूर जल्द दोस्ताना 2 में नजर आएंगीl इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका थीl हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी हैl