गाजियाबाद: गाजियाबाद में दो महीने पहले जिस शख्स के लापता होने की रिपोर्ट उसकी दूसरी बीवी ने लिखवाई थी उस मामले का अब पर्दाफाश हो गया है। मामले में जो खुलासा हुआ है उससे पुलिस भी बेहद हैरान है। दरअसल जिस बीवी ने शौहर के गायब होने की शिकायत पुलिस को फरवरी माह में दी थी उसकी हत्या उसने खुद अपने हाथ से की थी। पत्नी ने जायदाद के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
ये है पूरा मामला
ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के सुधीर एन्क्लेव, राम पार्क से दो माह से लापता अधेड़ व्यक्ति की हत्या दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बहाने से उसे शामली लेकर जाकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था।
ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के सुधीर एन्क्लेव, राम पार्क से दो माह से लापता अधेड़ व्यक्ति की हत्या दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बहाने से उसे शामली लेकर जाकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था।
इसी बुधवार को मृतक राजेश की पहली पत्नी की बेटी ने सौतेली मां लाल देवी और उसके प्रेमी अक्षय के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की। मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अक्षय फिर शुक्रवार को लाल देवी को गिरफ्तार किया। तब दोनों ने अपना जुर्म कबूला।
इसलिए किया कत्ल
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अक्षय करीब दो साल से राजेश के यहां किराए पर रहता था। उसका एक साल से उसकी पत्नी से संबंध हो गया था। राजेश गर्ग का 25 गज का मकान है। वह 74 गज का एक और प्लाट लेना चाह रहा था। लाल देवी दोनों संपत्तियों को अपने नाम कराना चाहती थी। राजेश संपत्तियों को पहली पत्नी की बेटी दीपिका के नाम करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर लाल देवी ने अक्षय के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।
Aaj ka Panchang: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी अक्षय तृतीया की पूजा, पढ़ें पंचांग
ईंट से कूचकर हत्या
फरवरी में अक्षय का भांजा शामली के अस्पताल में भर्ती था। 17 फरवरी को अक्षय राजेश व लाल देवी के साथ भांजे को देखने के बहाने शामली गया। रात में लौटते समय ग्राम बहावड़ी थाना कोतवाली नगर शामली के पास खेत के किनारे ईंट से वार करके राजेश की हत्या कर दी। उसके मुंह में पन्नी व गले में रस्सी बांधकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। वहां से अपने गांव भिक्की चला गया।
दूसरे दिन सिर काटकर फेंका नदी में
18 फरवरी की रात करीब 10 बजे दोनों घर से गन्ना काटने की दराती लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। दराती से राजेश के सिर को धड़ से अलग किया। उसे पन्नी में रखकर बड़ौत में पुल से कृष्णा नदी में फेंक दिया। 19 फरवरी को ट्रानिका सिटी थाने आकर उसके लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त ईंट, दराती व बाइक बरामद हो गई है।