बिहार एसटीएफ ने शनिवार रात को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छापा मारा। झ़ुग्गी-झोपड़ी से 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एसटीएफ अपने साथ बिहार ले गई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच 2021 में मुठभेड़ हुई थी। आरोप है कि दोनों इस मुठभेड़ में शामिल थे। जब से फरार चल रह थे।
वीडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा बिहार कर रहने वाला है। उसकी महिला साथी पाली लखीसराय भी बिहार की है। ये दोनों पति-पत्नी बनकर रहते थे। मुंगेर के कुछ नक्सलियों के ग्रुप का एरिया कमांडर था। इसने जमकर आतंक मचाया हुआ थाञ इसपर बिहार सरकार द्वारा 50 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।
“पहली बार गिरफ्तार हुआ वीडियो कोड़ा”
वीडियो कोड़ा बिसरख थाना क्षेत्र के बिहारी मार्किट के पास झुग्गियों में रह रहा था। यहां वो कुछ ही दिन पहले अपनी महिला सहयोगी के साथ आया था। बिहार STF लगातार उसको ट्रेस कर रही थी।
रात बिहार STF ने बिसरख पुलिस की मदद से झुग्गियों में छापेमारी करते हुए वीडियो कोड़ा और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो कोड़ा उर्फ़ कारेलाल कोड़ा पहली बार गिरफ्त में आया है।
दिल्ली NCR में लगातार बदल रहा था जगह
बिहार STF वीडियो कोड़ा और पाली को अपने साथ ले गई। वीडियो कोड़ा पर 16 से ज़्यादा मुकदमें बताए जा रहे हैं। पाली पर भी हत्या के प्रयास के 3 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है यह पिछले 20 से 25 दिनों से दिल्ली एनसीआर में छिपकर रह रहा था।
दिल्ली ,गाज़ियाबाद और नोएडा यह लगातार जगह बदल रहा था लेकिन एसटीएफ लगातार इसका पीछा कर रही और बिसरख से इसको गिरफ्तार कर लिया।