नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी शुक्रवार रात नाबालिग झुग्गी के बाहर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, 16 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ सराय पीपल थला इलाके में रहती है। किशोरी चल और बोल नहीं सकती। शुक्रवार रात वह झुग्गी के बाहर चारपाई पर सो रही थी और उसी दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शनिवार को मामले का खुलासा होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं, सब्जीमंडी थानाक्षेत्र के खरिया मोहल्ला स्थित रेन बसेरे में एनजीओ कर्मी युवती व वहां रहने वाली एक मानसिक रोगी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार दोनों आरोपितों को उत्तरी जिला पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा ही है। घटना के बाद से दोनों आरोपित अपने-अपने घरों से फरार हैं। उन्हें दबोचने के लिए पुलिस हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।