Home Breaking News आगरा में फिर लहराया भगवा, हेमलता के सिर सजा मेयर का ताज, सपा, कांग्रेस सहित आठ की जमानत जब्त
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

आगरा में फिर लहराया भगवा, हेमलता के सिर सजा मेयर का ताज, सपा, कांग्रेस सहित आठ की जमानत जब्त

Share
Share

आगरा: निकाय चुनाव में भगवा किला मजबूत हो गया तो विरोधियों के किले ढह गए। बढ़ते तापमान में भाजपा प्रत्याशी हेमलता प्रचंड जीत हासिल कर फूल सी खिल गईं। शुरुआत में मदमस्त चला हाथी नौवें चक्र की गणना में ही चित हो गया। इसके बाद वह उठ नहीं पाया। हेमलता ने एक लाख से अधिक मतों से बसपा प्रत्याशी डाॅ. लता को हराकर जीत दर्ज की। यह अभी तक की सबसे बड़ी जीत है, मेयर पद पर 1989 से लगातार भाजपा का कब्जा है। सपा, कांग्रेस और आप प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

पहले चक्र की मतगणना में बसपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर पांच हजार वोट से बढ़त बनाई, आठ चक्र तक बसपा प्रत्याशी आगे रही। 21 हजार तक बढ़त पहुंच गई। नौवें चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी 1306 मतों से आगे हो गईं, 15 वें चक्र के बाद की बढ़त 39 हजार तक पहुंच गई।

Aaj Ka Panchang: आज किस समय काम करने पर चमकेगी किस्मत, पढ़ें 14 मई 2023 का पंचांग

18 वें चक्र के बाद बढ़त 75 हजार पहुंच गई। 21 वें चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी को 108468 मतों से विजयी घोषित कर दिया। 2017 के चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन ने 74332 मतों से जीत दर्ज की थी, यह उससे भी बड़ी जीत है।

मेयर पद पर हर दूसरा वोट भाजपा को मिला

भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को 50.87 प्रतिशत मत मिले, हर दूसरा वोट भाजपा को मिला। जबकि 2017 में भाजपा को 42.77 प्रतिशत मत मिले थे। बसपा प्रत्याशी के मत भी बढ़े लेकिन हार का अंतर कम नहीं कर सके। 2017 में बसपा प्रत्याशी को 28.18 मत मिले थे, इस बार मत प्रतिशत बढ़कर 30.28 प्रतिशत हो गया।

See also  सीएम योगी से CBI जांच की मांग की संजय खोखर के बेटों ने

इस तरह बदलते समीकरण

  • एक से आठ चक्र तक बसपा प्रत्याशी आगे रहीं
  • नौवें चक्र से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना शुरू किया
  • 12 चक्र तक भाजपा प्रत्याशी को बसपा ने कड़ी टक्कर दी और मामूली बढ़त रही
  • 15 वें चक्र के बाद भाजपा की बढ़त बढ़ती गई
  • 2023 में कुल मत पड़े 526681 भाजपा की 108468 मतों से जीत
  • हेमलता दिवाकर भाजपा -267925 – 50.87 प्रतिशत
  • डाॅ. लता बसपा – 159457 -30.28 प्रतिशत
  • जूही प्रकाश जाटव सपा – 47703 – 9.06 प्रतिशत
  • लता कुमारी कांग्रेस – 18246 – 3.46 प्रतिशत
  • सविता दिवाकर आप – 7504 – 1.42 प्रतिशत
  • 2017 के चुनाव 509394 भाजपा की 74332 मतों से जीते
  • नवीन जैन भाजपा – 217881 -42.77 प्रतिशत
  • दिगंबर सिंह धाकरे बसपा – 143559 -28.18 प्रतिशत
  • राहुल चतुर्वेदी सपा -49788 – 9.77 प्रतिशत
  • विनोद बंसल कांग्रेस – 22554- 4.14 प्रतिशत
  • राजेश गुप्ता आप – 5219 – 1.02 प्रतिशत

वर्ष, नाम मेयर

1989, रमेशकांत लवानिया

1995, बेबीरानी मौर्य

2000, किशोरी लाल माहौर

2006, अंजुला सिंह माहौर

2012, इंद्रजीत आर्य

2017, नवीन जैन

2023, हेमतला दिवाकर।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...