ग्रेटर नोएडा। शिव नाडर विश्वविद्यालय में छात्रा स्नेहा चौरसिया की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने वाले छात्र अनुज ने 30 हजार में पिस्टल नवीन भाटी से खरीदी थी।
नवीन बुलंदशहर के भोरा गांव का रहने वाला है। नवीन को यह पिस्टल दिव्यांश और शेखर ने दी थी। पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने के आरोप में दिव्यांश, शेखर और नवीन को गिरफ्तार किया है।
शनिवार के दिन पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का सही समय
18 मई को दिनदहाड़े शिव नाडर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा स्नेहा की गोली मारकर अनुज ने हत्या कर दी थी। छात्रा की हत्या करने के बाद अनुज ने खुद भी गोली मारकर अपनी जान दे दी थी। दादरी कोतवाली क्षेत्र का मामला।