मथुरा। यूपी के मथुरा जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैरनी गांव में शुक्रवार रात पति ने अपनी पत्नी के गर्दन और सीने कुल्हाड़ी से ताबड़ताेड़ वार करके उसे मौत के घाट के उतार दिया। बेटे के भी अंगुलियों में चोट आई है। मरने वाली महिला शाम को ही हाथरस से लौट कर आई थी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। घटना के पीछे दंपती के बीच गृह क्लेश था।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था मतभेद
थाना बलदेव क्षेत्र के गांव अवैरनी निवासी जंगलिया और उसकी पत्नी निहालदेवी (45)के बीच काफी समय मतभेद थे। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसलिए निहालदेवी अपने बड़े पुत्र राजू के पास हाथरस में रहकर मजदूरी करती थी। दोनों मां बेटे करीब 15 साल से हाथरस में रहते थे। राजू की पत्नी से विवाद होने पर निहालदेवी शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घर लाैट आई। पत्नी के लौट कर आना जंगलिया को नागवार गुजरा।
पति ने पत्नी के घर आने का किया विरोध
पति ने पत्नी के घर में रहने का विरोध भी किया। इसी बात को लेकर को दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। रात करीब साढ़े दस बजे निहालदेवी अपने छोटे बेटे आकाश के साथ चारपाई पर सो रही थी।
थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया, जंगलिया ने कुल्हाड़ी से निहालदेवी की गर्दन और सिर पर चार-पांच बार प्रहार किए और उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी लगने से आकाश की अंगुलियों में भी चोट लग गई। आरोपित पति को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया। कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है।