भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार डॉ. महेश शर्मा पर विश्वास जताया है। डॉ. महेश शर्मा नोएडा लोकसभा से प्रत्याशी घोषित करने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कल रात से ही भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने बताया कि भाजपा हाई कमान ने वर्ष 2009, 2014 तथा 2019 में डॉ महेश शर्मा को टिकट दिया था। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
शीर्ष नेताओं का जताया आभार
डॉ. महेश शर्मा द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने चौथी बार डॉक्टर महेश शर्मा पर विश्वास जताया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी शीर्ष नेताओं का बहुत-बहुत आभार है। श्री बाली ने कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता अपना पूरा प्यार तथा आशीर्वाद डॉ. महेश शर्मा को देगी। जिसके कारण इस बार डॉक्टर महेश शर्मा ऐतिहासिक जीत दर्ज करके पिछला अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्षेत्र की जनता तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दावा है।
बधाईयों का लगा तांता
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा निस्वार्थ भाव से लगातार क्षेत्र के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। मुट्ठी भर लोगों ने साजिश के तहत उनका विरोध करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया था। लेकिन क्षेत्र की जनता सब जानती है। उन्होने कहा कि यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की हाई कमान ने चौथी पर उन पर अपना पूरा विश्वास जताया है। जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर व्याप्त है तथा रात से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।