गाजियाबाद। लोनी के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया। मकान में पांच लोग दब गए। पांचों लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विस्फोट के बाद मकान गिरा है। सिलेंडर और पटाखे से घर के अंदर धमाके की आशंका लगाई जा रही हैं। मलबे में से सात लोग निकाले गए हैं, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, कहा- ‘अधूरे काम पूरे करूंगी’
वहीं, कुछ दिन पहले भी एक निर्माणाधीन मकान गिर गया था। यहां पर कई अन्य मकान भी जर्जर हालत में हैं। ऐसे में उन मकानों में रह रहे लोगों काे भी नोटिस जारी किया जा सकता है। उस दौरान भी कई लोगों घायल हाे गए थे।
पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है। मकान बिना पिलर के बना था। यह मकान मिट्टी से बना हुआ था।