नोएडा: थार जीप पर सवार युवकों का हथियार लहराते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर प्रसारित हुआ था। प्रसारित वीडियो में कई युवक थार जीप पर हथियार लहराते हुए दिखे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने वाहन का 25 हजार 500 रुपये का चालान किया गया।
नोएडा तालिबानी स्टाइल में हथियारों के साथ स्टंट का वीडियो वायरल,
एक दर्जन युवक थार कार से सड़क पर पर स्टंट करते हुए देखे जा रहे हैं,
लगातार पुलिस कर रही है स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई उसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं, pic.twitter.com/FgyNp8EYbq
— Rahul Thakur (@Rindiatv) April 28, 2023
वाहन की पहचान कर ली गई है। आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है। पूर्व में भी स्टंट करते हुए युवक और युवतियों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। स्टंट करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।