दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक महिला वकील से रेप का मामला सामने आया है..आरोप भी उसी कोर्ट के वकील पर लगा है। पीड़ित महिला हिमाचल की रहने वाली है। जबकि आरोपी वकील का नाम पीके लाल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की रहने वाली महिला वकील शनिवार शाम साकेत कोर्ट के एक चैम्बर नंबर में पीके लाल से मिलने गयी थी.. आरोपी वकील पीके लाल ने महिला वकील को किसी काम के सिलसिले में बुलाया था.. जिसके बाद आरोपी वकील पीके लाल ने पीड़ित महिला वकील के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया..
पीड़ित महिला वकील ने अपनी आप बीती दिल्ली पुलिस के सामने बयान की जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला वकील का मेडिकल करवाया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी वकील पीके लाल के खीलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी वकील पीके लाल को गिरफ्तार कर लिया है..
बहराल अब दिल्ली पुलिस पीड़ित महिला वकील का 164 के तहत बयान दर्ज करवा रही है..हालांकि इस मामले पर डीसीपी रोमिल बानिया कोई आधिकारिक बयान कैमरे पर नही दे रहे हैं।