नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आव्हान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आज बुलंदशहर कलक्ट्रेट का भी घेराव किया, कलक्ट्रेट पहुंचने पर किसानों ने कलक्ट्रेट के गेट पर यूनियन का झंडा लगा दिया जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच नोंकझोंक हुई, हालांकि पुलिस ने गेट से किसानों का झंडा उतरवा दिया मगर उसके बाद किसान कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि सरकार दीवाली पहले ही गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान कराये। साथ ही किसानों ने विधुत विभाग द्वारा गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि विधूत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है उसे तुरंत बंद करना होगा। किसान नेता मांगेराम त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के आदेश पर यूपी में आज किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे और मांगों को मनवाने के बाद ही किसान धरना समाप्त करेंगे। किसानों की मुख्य मांगो में बिजली की दरें कम करना, गन्ना मूल्य बढ़ाना, बकाया भुगतान करना और फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना जैसी मांगे शामिल हैं। फिलहाल किसान बुलंदशहर कलक्ट्रेट के गेट पर डटे हुए हैं वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों को समझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।