शिमला। नेरवा पुलिस थाना के तहत पडऩे वाले हिमनगर गांव में चाचा ने अपने 33 साल के भतीजे पर गोली चला दी। गोली लगने से भतीजा बुरी तरह घायल हो गया है। उसे आइजीएमसी अस्पताल शिमला में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पदम ङ्क्षसह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना नेरवा थाना के तहत पडऩे वाले हिमनगर गांव की है। घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे की है। भतीजे का कसूर इतना था कि उसने अपने चाचा से यह पूछा कि उसकी दिव्यांग बहन जो बोल नहीं पाती को मारा क्यों?
पीडि़त ललित कुमार (33) पुत्र लायक राम निवासी गांव हिमनगर डाकघर टिक्करी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका उसके चाचा पदम सिंह के खिलाफ पिछले काफी समय से पारिवारिक मतभेद चल रहा है। उसका चाचा उसकी दिव्यांग बहन को अकसर बिना वजह डांटता रहता है। हादसे वाले दिन भी उसके चाचा ने उसकी बहन को मारा था। उसके चाचा का घर उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित है। जब रात को वह अपने चाचा के घर पहुंचा तो उसने वहां पर डांटने की वजह पूछी। पीडि़त के मुताबिक पहले उसका चाचा उसके साथ बहस करने लगा। जैसे ही वह चाचा के घर निकल कर निचली तरफ बरामदे में पहुंचा तो उसने बंदूक से फायर कर दिया। इस कारण उसकी दांई टांग पर चोट आई। इस घटना की जानकारी उसने तुरंत अपने भाई प्रेम चौहान जो हाटकोटी में रहता है, को दी।
पुलिस को सूचना के साथ ही 108 को भी सूचित किया गया। 108 एंबुलेंस में पीडित को नेरवा अस्पताल लाया गया। यहां पर हालत खराब होने के बाद उसे आइजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।