नई दिल्ली। हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें दिल की धमनियों में रक्त संचरण बड़ी तेजी से होने लगता है। इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक और डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक बार हाइपरटेंशन का पता लगने के बाद लापरवाही बिल्कुल न बरतें। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर्स हमेशा हाइपरटेंशन के मरीजों को नियमित अंतराल पर जांच कराने और दवा लेन की सलाह देते हैं। साथ ही सही दिनचर्या का पालन, उचित खानपान, और रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए कहते हैं। इन चीजों को फॉलो करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी हाइपरटेंशन के मरीज हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल या कम करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-कई शोधों में खुलासा हुआ है कि अत्यधिक नमक के सेवन से न केवल हाइपरटेंशन, बल्कि स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खाने में सीमित या अल्प मात्रा में नमक का सेवन करें। इससे ब्लड प्रेशर का स्तर 5 से 6 mm कम होता है। सामान्य लोगों को रोजाना 2,300 ml से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
-डॉक्टर्स हाइपरटेंशन के मरीजों को ब्लड प्रेशर कम या कंट्रोल करने के लिए डाइट में पोटैशियम युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में केला, संतरा, एप्रीकॉट, मेलन, टमाटर, आलू, शकरकंद, नट्स सीड और सीफूड को जरूर शामिल करें।
-आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए रोजाना 30 मिनट वर्कआउट और योग कर सकते हैं। आप चाहे तो वॉकिंग का भी सहारा ले सकते हैं। इससे पुरानी बीमारियों में भी राहत मिलता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।