ग्रेटर नॉएडा के थाना क्षेत्र कासना कस्बे में उस समय भगदड़ मच गई जब पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान एक वेगन-आर कार आती दिखाई दी जिसमें किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन वो कार दौड़ते हुए भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया तो जेल तिराहे पर बदमाशों की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। और बदमाशों ने पुलिस पर फायिरंग करना शुरु कर दी क्रॉस फायरिंग में एक रईश नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि अँधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक वैगनआर कार एक तमंचा पर कुछ कारतूस बरामद किये है।
तस्बीरों में दिख रही ये स्थिति ग्रेटर नॉएडा थाना क्षेत्र जेल तिराहे की है। जहां आप देख सकते, कि पुलिस कॉम्बिंग कर रही है, जबकि अस्पताल में एक घायल बदमाश जिसके पैर में गोली है इलाज के लिए लाया गया है। दरअसल आज शाम शुक्रवार की रात करीब 10:30 पुलिस को इनपुट मिला तो पुलिस द्वारा कासना कस्बे में चैकिंग के दौरान एक कार को आते देख रुकने का इशारा किया। तो वो भागने लगे। पुलिस का पीछा करते देख जेल तिराहे पर बदमाशों की गाड़ी डिवायडर से टकरा गई। और मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। और एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा था। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
वही पुलिस के आलाधिकारिओं के माने तो घायल रईश बदमाश को पुलिस ने एक निजी यथार्थ अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी है। शुरूआती जाँच में पता चला कि घायल बदमाश हापुड़ का रहना वाला है। वही पुलिस ने बदमाशों के पास से एक वैगनआर कार एक तमंचा व कुछ कारतूस बरामद किये है। और पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही रही है।