नीरज शर्मा की खबर
अहार। कस्बा अहार की पंडित रमेश शर्मा मार्केट के सामने परिसर में श्रीराम कथा समिति के तत्वावधान में गांव के मुख्य मार्गों से होकर कलश यात्रा धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई, अनेकों जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब दस बजे परिसर में महिलाएं एकत्र हुई। उसके पश्चात गंगा किनारे पोतनी घाट पर पहुंची। पंडित गौरव नीलकृष्ण ने श्रीरामायण जी का विधिवत पूजन किया। 51 युवतियां और महिलाएं द्वारा कलशयात्रा प्रारम्भ की गई। गांव के मुख्य मार्गों से होकर बस स्टैंड परिसर में यात्रा का समापन हुआ। श्रीराम कथा समिति के अध्यक्ष सतीश शुक्ला समेत श्वेता शर्मा, चिंकी शर्मा,स्वीटी कौशिक,शशीबाला,देवकी शर्मा आदि ने कलशयात्रा में हिस्सा लिया। श्रीराम कथा समिति अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कहा कि हिन्दू संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सर्वसम्मति से शाम के करीब सात बजे से श्रीराम कथा प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। सभी श्रोता बंधु कथा का श्रवण करके धर्म पूण्य लाभ कमायें।