ग्रेटर नोएडा। गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़क खाली देख कर रफ्तार के शौकीनों ने नियम-कानून को ताख पर रखते हुए नोएडा में जमकर रेस लगाई। नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के रोमांच को महसूस करने के दौरान कार रेस का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक कार रेस में शामिल हुईं। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अधिक स्पीड में कारें सड़कों पर दौड़ रही थीं। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो गया है।