नीरज शर्मा की खबर
अहार के श्रीरामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा का यज्ञ आयोजित कर विधिवत समापन किया गया। रविवार को सुबह करीब दस बजे प्रबंध समिति के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित यशोदानंदन मिश्रा ने वैदिक रीति के अनुसार मंत्रोच्चारण करके यज्ञ किया गया। समिति अध्यक्ष सतीश शुक्ला, प्रदीप शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह, के पी शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता,हरि शुक्ला, ऋतिक कुमार,अभय कुमार आदि यज्ञ में आहुतियां दी। उसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। करीब एक सप्ताह से चल रही श्रीराम कथा का विधि-विधान के साथ समापन किया गया। इससे पहले अनूपशहर के पारली गांव से पधारे आचार्य सौरभ नीलकृष्णम महाराज ने सीता हरण,शबरी से भेंट, सुंदरकांड से लेकर श्रीराम जी का राजतिलक तक की लीला की अमृत वर्षा की। जिससे श्रोता गण आनंदित हो उठे। इसके पश्चात श्री रामायण जी की आरती सतीश चन्द शुक्ला ने की। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।