सुशील त्यागी
नोएडा: सलारपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। उनकी दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का 75वां जन्मदिन मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव की दीर्घायु की कामना की। रेशपाल अवाना ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी की नींव हैं सभी को उनके अनुशासित रास्ते पर चलना चाहिए। है। प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ एक मंच पर आकर जनविरोधी सरकार को उखाड़ना होगा। इसलिए मनमुटाव भुलाकर सभी का साथ बहुत जरूरी है। वहीं प्रवक्ता विनोद कुमार( बिल्लु) ने बताया कि प्रोफेसर राम गोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेता है। हर कार्यकर्ता को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के कहने पर ही हम आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत पा सकते है। लोग भाजपा सरकार से अजीज आ चूंके है। इसलिए अब बदलाव की जरूरत है। मौके पर मौजूद सुनील चौधरी विनोद कुमार बिल्लू विजय यादव ओमपाल राणा विकास यादव राहुल अवाना नीतीश बैसोया पंकज अवाना रणधीर चौधरी लखन यादव मोहित यादव ओमवीर यादव कवित गुर्जर शमशाद सैफी रविंदर यादव बब्बू यादव प्रवीण शर्मा रवि पोरवाल अमित भाटी कमल सिंह गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।