नई दिल्ली। एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बीते साल 12 नवंबर को बेटी देवी के पेरेंट्स बने। हाल ही में इस कपल ने बेटी का चेहरा रिवील किया था। वहीं अब बिपाशा ने एक बार देवी की एक वीडियो साझा किया है, जिसमे देवी और उनकी नर्सरी को दिखाया गया है।
बिपाशा ने दिखाई देवी की नर्सरी
अभिनेत्री अक्सर बेटी से साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बिपाशा की बेटी पूरे पांच महीने की हो गई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बेटी और उसकी नर्सरी की एक झलक दिखाई है। शेयर की गई इस वीडियो में देवी अपने प्रैम (PRAM) में लेटी हुई दिखाई दे रही है। बिपाशा ने बेटी की नर्सरी को व्हाईट और लाइट पिंक कलर से सजाया है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, “परम आनंद।”
बिपाशा ने मनाया देवी का फाइव मंथ बर्थडे
12 अप्रैल को इस कपल ने अपनी लाडली देवी का फाइव मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर दोनों ने बेटी के साथ मिलकर केक काटा था, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। 5 अप्रैल को बिपाशा और करण ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा किया था।
क्या आप पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट या मेल ट्रेनों के अंतर के बारे में जानते हैं? आखिर कैसे तय होती है उनकी कैटेगरी
43 साल की उम्र में मां बनीं एक्ट्रेस
बीते साल बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने करण से साल 2016 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद ये पेरेंट्स बने। इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली मुलाकात हुई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचाई।