गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र का टि्वटर पर बृहस्पतिवार रात को एक हुक्का बार में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए एक वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस की नींद टूटी। जांच में वीडियो वसुंधरा का निकला। शुक्रवार रात को पुलिस ने एक सैलून में छापा मारा कर संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
सैलून की आड़ में यह हुक्का बार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को इंटरनेट मीडिया पर एक हुक्का बार का वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। नौ सेकेंड इस वीडियो में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए युवक दिख रहे हैं। धुएं का छल्ला बना रहे हैं।
टि्वटर पर वीडियो के साथ गाजियाबाद पुलिस, जिलाधिकारी गाजियाबाद से शिकायत की गई। जिसपर लिखा गया था कि अभय खंड तीन में हुक्का बार संचालित हो रहा। डीसीपी ट्रांसहिंडन ने इंदिरापुरम कोतवानी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। जांच की गई तो यह वीडियो वसुंधरा सेक्टर दो सी के डबास प्लाजा में प्रथम तल पर लुक्स सैलून का निकला।
यूपी निकाय चुनाव के लिए हरियाणा से लाया गया शराब का जखीरा पकड़ा गया
शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने सैलून में छापा मारा तो युवा हुक्के का सेवन करते मिले। अंदर धुआं भरा हुआ था। पुलिस को देखकर युवा बाहर निकल कर भाग गए। पुलिस ने दो लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। वसुंधरा चौकी प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पकड़ा गया आरोपित पसौंडा का साहिल चौधरी और जावेद हैं।
साहिल सैलून संचालक है। पुलिस ने दो हुक्का, पाइप, प्लेट, तंबाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस जांच में उनके पास से कोई लाइसेंस भी नहीं मिला।
दोस्त के जन्मदिन की पार्टी भी की
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 30 अप्रैल को उनके दोस्त जीशान का जन्मदिन था। उसकी पार्टी यहां की गई थी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारिता भी हुआ। पुलिस दो अन्य युवकों की तलाश कर रही है।
इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जांच कर हुक्का बार चलाने वाले संचालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य की तलाश की जा रही है। -स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम।
इन स्थानों पर पकड़े जा चुके हैं हुक्का बार
- इंदिरापुरम कोतवाली के पास वसुंधरा सेक्टर-10डी, सेक्टर-12, 13 व 15।
- कौशांबी थाना के पास एंजल मॉल।
- शुक्र बाजार पुलिस चेकपोस्ट के पास न्याय खंड-तीन, इंदिरापुरम।
- काला पत्थर चेकपोस्ट के पास न्याय खंड-दो, इंदिरापुरम।
- वीरबल पुलिस चौकी के पास न्यू अंजता कालोनी, खोड़ा।
- आरडीसी और राजनगर, कवि नगर।