ग्रेटर नोएडा:- सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के समाजवादी पार्टी के नेता उपदेश नागर और संजीव नागर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए किये गए निष्कासन को निरस्त कर दिया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व झूठे आरोपो के चलते समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गांव मिल्क लच्छी निवासी उपदेश नगर एवं संजीव नागर को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जो निष्कासन रद्द कर दिया गया है इस मामले को लेकर सपा नेता उपदेश नागर में कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने उनके प्रति पार्टी हाईकमान को गुमराह कर गलत जानकारी दी थी और साजिशन उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई थी। जबकि वह पूरी इमानदारी एवं निष्ठा से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे थे और विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने अपने बूथ पर पार्टी को विजय दिलाने का काम किया था। उनके खिलाफ हुई इस कार्यवाही से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता निराश थे जिसके चलते एक दर्जन पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा भेज दिया था उपदेश नगर और संजीव नागर ने लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर इस फैसले को बदलने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनका निष्कासन निरस्त कर दिया गया